टूलकिट मामला: दिशा रवि ने कहा- TRP के लिए मुझे दोषी बना दिया
नई दिल्ली
दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी गिरफ्तारी के बाद से मेरे अधिकारों का काफी हनन हुआ है, मेरी फोटोज दुनियाभर में वायरल कर दी गई हैं और यहां तक कि कोर्ट से पहले ही मुझे मुजरिम करार दे दिया गया।किसान आंदोलन से जुड़े 'टूलकिट' मामले में गिरफ्तार हुई पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि का गिरफ्तारी के बाद पहला बयान आया है। दरअसल, शनिवार को दिशा रवि को जमानत मिल गई, जिसके बाद उन्होंने एक बयान जारी किया।
दिशा रवि ने अपनी पोस्ट के जरिए मीडिया की काफी आलोचना की है। दिशा ने कहा है कि कोर्ट से पहले मुझे टीआरपी की चाह रखने वाले टीवी स्क्रीन ने मुझे दोषी करार दे दिया। मैं वहां बैठी रही, इस बात से अनजान कि उनके विचार के हिसाब से मेरे बारे में काल्पनिक बातें गढ़ी गईं। दिशा ने कहा है कि मुझे मालूम था कि मुझे कोर्ट के अंदर क्या बोलना है, लेकिन जब तक मैं कुछ समझ पाती, तब तक तो मुझे 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

पाठको की राय